छत्तीसगढ़ उपसंपादक -- जितेन्द्र तिवारी
छत्तीसगढ़ शासन केबिनेट मंत्री जगतगुरु गुरु रूद्रकुमार द्वारा युवा सम्मान से सम्मनित हुए -- साकेत जांगड़े
**जांजगीर चाम्पा **-- 8 नवम्बर को प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के आह्वान पर रायपुर डोमा में राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन एव युवा सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ शासन केबिनेट मंत्री व गिरौदपुरी धाम गद्दीनशीन गुरु रूद्रकुमार व रायपुर ग्रामीण विधायक माननीय सत्यनारायण शर्मा , प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त सांग व युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष माननीय दीपक मिरी द्वारा राज्य स्तरीय युवा सम्मान से श्री साकेत जांगड़े प्रदेश सचिव प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया !युवा पत्रकार साकेत जांगड़े के सम्मानित होने पर जितेन्द्र तिवारी, हेमन्त कुमार जायसवाल,एकांश पटेल,दुर्गा डडसेना, तुलेश्वर, डॉ कुश पटेल मनबोध,जागेश्वर,तुलसी श्रीवास सहित शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



0 Comments