संवाददाता -- जितेन्द्र तिवारी
*श्रीमती सरोजनी जायसवाल बनी जनभागीदारी अध्यक्ष*
*✍️बिर्रा-क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अनुशंसा एवं जिले के प्रभारी मंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री टी एस सिंह देव की सहमति से श्रीमती सरोजनी देवी बाबूलाल जायसवाल (पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत बम्हनीडीह )को स्थानीय शासकीय हाई स्कूल सोंठी का जनभागीदारी समिति अर्थात शाला विकास समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोठी में कार्तिक राम पिता झड़ी राम पटेल को शास. प्राथमिक शाला सोठी में विजय सिंह राज पिता लखन सिंह राज पूर्व माध्यमिक शाला कवरपारा सोठी में छोटे पलटन पिता पीलनसाय सूर्यवंशी शा प्राथमिक शाला कवरपारा में समारू लाल पिता मालिकराम कहरा शासकीय प्राथमिक शाला सबरिया डेरा में फिरन लाल पिता गुजू सूर्यवंशी शासकीय प्राथमिक शाला धनवार डेरा सोठी में रामकुमार पिता शिव प्रसाद पटेल को जनभागीदारी समिति अर्थात शाला विकास समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।*

0 Comments