शौचालय निर्माण की राशि गबन करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए भीम आर्मी (छ ग) ने जनपद सी ई ओ बम्हनीडीह को दिया ज्ञापन।


 


छत्तीसगढ़ संपादक -- साकेत जांगड़े

*शौचालय निर्माण की राशि गबन करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए भीम आर्मी (छ ग) ने जनपद सी ई ओ  बम्हनीडीह को दिया ज्ञापन।*

ग्राम सोनादह में पूर्व सरपंच सत्या बाई चंद्रा के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत  हितग्राहियों  को  स्वयं के राशि से शौचालय निर्माण करने के लिये कहा गया जब  हितग्राहियों ने स्वयं के पैसे से शौचालय निर्माण कर लेने के बाद  अनुदान की राशि पूर्व सरपंच व सचिव से देने की बात कही गई। लेकिन सरपंच  द्वारा ऊपर से पैसा अभी नही आया है कहकर गोलमटोल जवाब देकर ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा था।तत्पश्चात ग्रामीण हितग्राहियों ने सूचना का अधिकार लगाकर जानकारी मांगा गया।उसमे पता चला कि हितग्राहियों का फर्जी हस्ताक्षर कर अनुदान राशि का पैसा निकाल लिया गया है। इसकी शिकाय  ग्रामीण हितग्राहियों ने दिनांक 22/07/2019 को जिला जांजगीर चाम्पा में कलेक्टर महोदय से जन चौपाल के माध्यम से लिखित रूप में शिकायत कर अनुदान राशि दिलवाने की  बात कही गई तत्पश्चात जांच कमेटी बैठाई गई जांच  में पता चला कि सरपंच /सचिव  द्वारा हितग्राहियों की प्रोत्शाहन राशि को फर्जी हस्ताक्षर कर निकाल लिया गया है। इसकी रिपोर्ट जनपद सी ई ओ को दिया गया उसके समक्ष सरपंच ने सभी हितग्राहियों की शौचालय की राशि एक सप्ताह में देने की बात कही गई ।लेकिन आज तक हितग्राहियों को राशि प्राप्त नही हुआ है।लगातार ग्रामीणों द्वारा सभी आलाधिकारियों को आवेदन दिया गया लेकिन कोई भी प्रकार का कार्यवाही नही किया जा रहा है।हर बार एक सप्ताह का समय अधिकारियों द्वारा मांगा जाता है ऐसे ही झूठे आस्वासन देते  एक साल से ऊपर हो गया। लेकिन अभी तक हितग्राहियों को  कोई राशि मिला न ही कार्यवाही हुआ ।ग्रामीणों ने भीम आर्मी भारत एकता मिशन को 17/11/2020 को लिखित रूप में आवेदन देकर सहयोग मंगा गया। जिसे भीम आर्मी वरिष्ठ  जिला उपाध्यक्ष कलेशवर खुंटे जी द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर 18/11/2020 को मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बम्हनीडीह जी को तत्काल प्रभाव में लेकर 7 दिवस के अंदर कार्यवाही के लिए ज्ञापन दिया गया। फिर भी कोई भी संतुष्टि भरा कार्यवाही नही देखने पर हितग्राहियों ने बिर्रा थाना प्रभारी महोदय को लिखित रूप में पूर्व सरपंच सत्या बाई चंद्रा के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही के लिए शिकायत आवेदन दिया गया।अब इन लोगो की आखरी आस कानून रखवालो पर टिकी हुई है क्या दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करते है कि शांत बैठ जाते है।हितग्राहियों का कहना है कि हम अंतिम सांस तक अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे।अगर पुलिस कानून व्यवस्था भी हमारी नही सुनती तो हम जन आंदोलन भी करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी। सरकार तो कहती है स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण)योजना के माध्यम से पूरे प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त किया जाए. इसके लिए प्रदेश सरकार घर में शौचालय बनवाने के लिए गरीबों को 12 हजार रुपये की सहायता देती है. यह योजना स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत चलार्इ जा रही है. हर घर में शौचालय होने से स्वच्छता अभियान को बढ़ावा मिलेगा।लेकिन इस पर भी पैसे गबन कर हितग्राहियों को लाभ नही मिल पा रहा है।

Post a Comment

0 Comments