छत्तीसगढ़ संपादक -- साकेत जांगड़े
चाम्पा के बेरियर चौंक से भोजपुर होते हुए घठोली चौंक तक सडक को डामरीकरण बनाए जाने की मांग को लेकर शिवसैनिकों ने सौंपा ज्ञापन
जांजगीर चाम्पा शिवसेना जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत जी के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने गाडी रैली निकाल कर नारेबाजी करते हुए, कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया है कि चाम्पा के बेरियर चौंक से भोजपुर होते हुए घठोली चौंक तक सडक बेहद खराब हो गई है। इसी सडक में हाइवा वाहन का आवागमन प्रतिदिन सैकडों की संख्या में होती है। जिससे सडक की हालत बदत्तर हो गई है। इस सडक में हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। सडक में बडे-बडे गढ्ढे व धुल धक्कड से आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों से प्रतिदिन जुझना पड रहा है। सडक के डामरीकरण हो जाने से आवागमन सुलह होगी। लोगों के हितार्थ इस सडक को डामरीकरण करना अति आवश्यक है।
सडक की समस्या को लेकर शिवसैनिकों ने कलेक्टर महोदय से निवेदन किया है कि उक्त सडक की समस्या को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए, लोगों के हितार्थ सडक को अविलंब डामरीकरण किया जावे। जिससे आवागमन सुलह होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से ओंकार सिंह गहलौत जी जिलाध्यक्ष, चंदन धीवर जिला महासचिव, शुभम सिंह राजपूत जिला महासचिव, दिलेश्वर विश्वकर्मा जिलासचिव, दिलीप साहू जिला उपाध्यक्ष, वेद प्रकाश पटेल ब्लॉक प्रभारी मालखरौदा, देवनारायण साहू ब्लॉक प्रभारी अकलतरा, हीरालाल पात्रे ब्लॉक प्रभारी जैजैपुर, राकेश यादव, रामेश्वर सोनवानी, राजकुमार सारथी, केदारनाथ बरेठ, गौरीशंकर पाणी, निकेश बरेठ सहित शिवसैनिक उपस्थित थे।

0 Comments