AIMS हॉस्पिटल के कर्मचारी ने ब्लड डोनेट कर मानवता का परिचय दिया


 

प्रमुख छत्तीसगढ़ -- साकेत जांगड़े


*AIMS हॉस्पिटल के कर्मचारी ने ब्लड डोनेट कर मानवता का परिचय दिया*


*किडनी सम्बन्धी गम्भीर बीमारी से जूझ रही महिला को ब्लड डोनेट करने लोग स्वप्रेरणा से सामने आ रहे।*


रायपुर:- जब कोई मुसीबत में हो ,जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा हो ऐसे में कुछ लोग मदद के लिए स्वतः आगे आ जाएं ।ये ईश्वर से कम नही होते।ऐसा ही उदाहरण रेडक्रास ब्लड बैंक में निरन्तर देखने को मिल रहा है।ब्लड बैंक की कर्मचारी श्रीमती मनीता सोनी ने बताया कि 26 वर्ष की एक महिला सोहागा बाई जो किडनी सम्बन्धी गम्भीर बीमारी से जूझ रही है उन्हें निरन्तर ब्लड की आवश्यकता पड़ती है ,इसकी जानकारी मिलने पर AIMS हॉस्पिटल में फायरमैन के रूप में कार्यरत एक कर्मचारी हेमन्त कुमार साहू ने स्वप्रेरणा से ब्लड बैंक पहुंचकर ब्लड डोनेट किया और उस पीड़िता महिला के जीवन में सम्बलता देने का अनुकरणीय कार्य किया, जिसकी पूरी ब्लड बैंक के स्टाफ और पीड़िता के परिजनों ने प्रशंसा किया है।आगे श्रीमती सोनी जी ने बताया कि ब्लड डोनेट करना दूसरे  के जीवन को संवारने के साथ अपने सेहत के लिए भी लाभदायक होता है।ब्लड डोनेट का कार्यक्रम समाज के हर वर्ग तथा स्वयंसेवी संस्थाओं को आगे बढ़कर करना चाहिए ,लोगों को प्रेरित भी करना चाहिए।सामूहिक ब्लड डोनेट कार्यक्रम करने पर रेडक्रॉस की टीम उपस्थित होकर निशुल्क ब्लड कलेक्शन करती है।जो कि आकस्मिक दुख के समय यह नव जीवन देने का काम आता है।

Post a Comment

0 Comments