छत्तीसगढ़ संवाददाता -- साकेत जांगड़े
*भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा PSC घोटाल के विरोध में हस्ताक्षर अभियान व अस्पताल में किया गया फल वितरण*
बिर्रा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा बम्हनीडीह मंडल द्वारा राज्य लोक सेवा आयोग कि मनमानी के विरोध में आज शासकीय नवीन काॅलेज बिर्रा में हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपना समर्थन दिया।
और कांग्रेस सरकार के विरोध मे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC )मे हो रहे घोटाले एवं गलत नीतियों के कारण होनहार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम 10 सूत्रीय मांग को लेकर आज बम्हनीडीह मण्डल के बिर्रा ग्राम मे हस्ताक्षर महाभियान चलाया गया
वहीं तत्पश्चात शासकीय हास्पीटल बिर्रा पहुंचकर मरीजों में फल वितरण किया गया।
बम्हनीडीह मंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवम् कार्यकर्ताओं के द्वारा शीर्ष नेतृत्व के आहवान पर बिर्रा कोविड -19 वैक्सिनेशन सेंटर पे फल वितरण किया गया तथा लोगो को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया.
जिसमे मुख्य रूप चेतन दास महंत जी (मण्डल अध्यक्ष बम्हनीडीह) इम्तियाज़ मेमन, मोहन कुमारी साहू, (जनपद सदस्य), घन्नू डड़सेना (मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो ) चेतन प्रताप सिंह ,तुलेश पटेल (जिला कार्यकारणी भाजयुमो )भूपेश तिवारी, मन्नूराज सिसोदिया, अवधेश कश्यप, प्रतीक प्रताप, मुकेश कश्यप, मोनू साहू,उमाशंकर कश्यप, हेमंत देवांगन,एवं कार्यकर्त्ताओ एवं युवाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया .

0 Comments