बम्हनीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह मे 15 हजार रेपिड कोरोना एंटीजन टेस्ट हुए पुरे।


 

बिलासपुर संभाग हेड - प्रदीप बंजारे की रिपोर्ट


बम्हनीडीह  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह मे 15 हजार रेपिड कोरोना एंटीजन टेस्ट हुए पुरे।




जिला जांजगीर चाम्पा :- आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह मे 15 हजार रेपिड एंटीजन कोरोना टेस्ट पूर्ण हो गया, इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश श्रीवास ने कोरोना जाँच करने वाले सभी कर्मचारीयों का मनोबल बढ़ाया और उत्साहवर्धन के साथ बधाईया दी। ज्ञात हो की इस कोरोना की महामारी मे योद्धाओ ने अपनी दिन रात मेहनत किया है, इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीवास ने बताया की हमे आगे आने वाली किसी भी संकट से निपटने के लिए हमेसा तैयार रहना होगा।


इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऍम एल सहारे, डॉ सुरेश पटेल आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत कुंमार अनंत, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर विजय निर्मलकर और बीईटीओ ताराचंद कँवर, और सुरेश राठौर उपस्थित रहे।



कोरोना के इस दोनों लहर मे नेत्र सहायक सी पी देवांगन, अर्जुन (लैब टेक्निशियन), राकेश देवांगन (लैब तकनीशियन), अनवरी बेगम(स्टाफ नर्स) का अथक मेहनत शामिल है।   



Post a Comment

0 Comments