जिला संवाददाता - रितेश मनहर की रिपोर्ट--
_जांजगीर-चांपा:--
आज लगभग साढ़े तीन बजे अड़भार धान खरीदी केंद्र के पास नहर में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी। लड़की का नाम दीपा पटेल उम्र 22 वर्ष पिता धनंजय पटेल तथा लड़का का नाम प्रवीण साहू उम्र 8 वर्ष पिता राम कुमार साहू बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वे अपने ग्रीष्म फसल धान को लेकर घर आ रहे थे इसी बीच अचानक नहर में ट्रेक्टर पलटने से मौत हो गयी घटना लगभग साढ़े तीन बजे की बतायी जा रही है। फिलहाल इस मामले पुलिस जांच में जुटी हुई है।

0 Comments