जिला संवाददाता - रितेश मनहर की रिपोर्ट
निजी क्लीनिक से तीन लाख की रंगदारी मामले में तहसीलदार सस्पेंड और निलंबन आदेश आयुक्त कार्यालय बिलासपुर की ओर से जारी हुआ
_जिला संवाददाता रीतेश मनहर की रिपोर्ट_
सारंगढ़ क्लीनिक संचालक से कथित रूप से तीन लाख की रंगदारी मामले में सारंगढ़ तहसीलदार सुनील कुमार अग्रवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। यह निलंबन आदेश आयुक्त कार्यालय बिलासपुर की ओर से जारी हुआ है। लॉकडाउन के दौरान वारे क्लीनिक पर कार्रवाई न करने के नाम पर तीन लाख रिश्वत लेने का आरोप क्लीनिक संचालक की ओर से लगाया गया है। इस मामले में हाल ही में एक एस आई को भी पुलिस अधीक्षक रायगढ़ की ओर से निलंबित किया जा चुका है।
लॉकडाउन के समय चेकिंग के दौरान सारंगढ़ गुडेली क्षेत्र में स्थित एक क्लीनिक में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन होने के संदेह पर सारंगढ़ तहसीलदार एवं वहां के बीएमओ पुलिस बल को साथ लेकर गए हुए थे लेकिन, उस क्लीनिक संचालक पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। ऐसे में क्लीनिक संचालक की ओर से इस बात की शिकायत की गई थी कि तहसीलदार के नेतृत्व में जो टीम उनके क्लीनिक आई थी उसने उनसे तीन लाख की बेजा उगाही की है।
अधिकारियों पर यह आरोप लगने के बाद सारंगढ़ की सियासत भी गर्म हो गई और शिकायत पर जांच एवं कार्यवाही की मांग होने लगी पुलिस और प्रशासन दोनों की ओर से इस मामले की जांच की गई और अधिकारियों के बयान दर्ज किए गए जिसके बाद जवाब संतोषजनक नहीं मिलने एवं आगे की जांच होने तक तहसीलदार को निलंबित कर दिया गया है। इसी मामले में हाल ही में सारंगढ़ थाने के एसआई को भी निलंबित किया गया है

0 Comments