शासकीय महाविद्यालय हसौद में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत हुए विभिन्न कार्यक्रम।


 


प्रदेश प्रतिनिधि - साकेत जांगड़े:---


शासकीय महाविद्यालय हसौद में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत हुए विभिन्न कार्यक्रम।

शासकीय महाविद्यालय हसौद जिला जांजगीर चाम्पा में भारत शासन के निर्देशानुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई जिसमें अवांछित पेड़ पौधों की कटाई छटाई की गई उसके पश्चात महाविद्यालय प्रांगड़ की साफ सफाई हुई,साथ ही बच्चो के द्वारा लेडीस टॉयलेट की सफाई छात्राओ के द्वारा और बॉयज टायलेट की सफाई छात्रों ने की,शासन के दिनांक वार गतिविधि का पालन करते हुए आज पुस्तकालय की ,बाथरुम ,क्लासरूम, और अन्य स्थानों पर जहाँ जहाँ गंदगी फैली थी वहाँ की भी धुलाई और सफाई की गई।इस कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य ने बधाई प्रेषित किया साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार बघेल का सहयोग प्रदान हुआ।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आर पी उपाध्याय का सफल निर्देशन रहा और प्राध्यापको में प्रो टी एस 

मैत्री,प्रो असीम वाजपेयी, डॉ सरिता पांडेय,उपस्थित रहे बच्चो में रामकिशन घृतलहरे,

साहिल, उमेश साहू, रोशन भारती, रोशन लाल, राजा रात्रे, खोमेश्वर, सुमित,उत्तम , सुरेश,

अमरीका, हीरा कुर्रे, ज्योति साहू,आरती, रुकमणी, ईशा यादव,शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments