राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ शासकीय महाविद्यालय हसौद के स्वयंसेवको ने गोद ग्राम देवरघटा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये।


 

छत्तीसगढ़ प्रतिनिधि - साकेत जांगड़े

गोद ग्राम-में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा।

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ शासकीय महाविद्यालय हसौद के स्वयंसेवको ने  गोद ग्राम देवरघटा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये।शहीद नंद कुमार पटेल विश्विद्यालय रायगढ़ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का जी के आदेशानुसार एवं जिला संघटक प्रो बी के पटेल के कुसल मार्गदर्शन में महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी प्रो अजय कुमार बघेल ने बच्चो को प्रोत्साहित किया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो आर पी उपाध्याय जी ने सभी को इस उत्कृष्ठ कार्य हेतु प्रेरणा प्रदान किया।गोद ग्राम देवरघटा में बच्चो के द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के मूर्ति की साफ सफाई की गई ,इसके बाद प्राथमिक विद्यालय देवरघटा में शिक्षको के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया ,इसके पश्चात ग्राम पंचायत भवन के आस पास की सफाई की गई।साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसौद में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया,इस कार्यक्रम में रामकिशन घृतलहरे, रोशन भारती, राजा रात्र, विजेंद्र जाटवर, उत्तम , खगेश, विनोद, सुरेश, सुनील, मदन , सरिता मैत्री, अमरीका, हीरा कुर्रे, ईश्वरी, ईशा यादव, रुकमणी, आरती, बबिता, अंजली साहू, भगवती, स्वंय सेवक/सेविकाओं समेत सभी का विशेष योगदान रहा....

Post a Comment

0 Comments