मुंगेली / दिनांक 27/09/2021 को प्रमुख छत्तीसगढ़ के संवाददाता से बात करते हुए एनसीपी जिलाध्यक्ष मुंगेली डॉ ० शैलेश कुमार सागर ने कहा की मुंगेली जिले की स्थिति काफी नाजुक है , लोगों को लॉकडाउन के कारण काफी नाजुक दौर से गुजरना पड़ रहा है ,कोरोना बीमारी ने लोगों के दिनचर्या को काफी प्रभावित किया है , दिनोंदिन महंगाई का दौर बढ़ती ही जा रही है , रोजगार कम होते जा रहे हैं , बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है , क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं उत्पन्न करने की व्यवस्था मौजूदा सरकार को करनी चाहिए , क्षेत्रों में किसानों की समस्या दिनोदिन बढ़ रही है , पेट्रोल ,डीजल , घरेलू गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि होती जा रही है , इन सभी मुद्दों को लेकर डॉ ० शैलेश ने एनसीपी के मुंगेली विधानसभा अध्यक्ष श्री सुरेश धृतलहरे से चर्चा की और कहा की विधानसभा में लोगों की जनसमस्याओं को सामने लाकर उनकी तकलीफों को कम करने का कार्य करें ! सड़कों की बदहाली औऱ शिक्षा विभाग में , स्वास्थ्य के क्षेत्र में समस्या को लेकर भी गहन चर्चा किया।
0 Comments