मुंगेली / छत्तीसगढ़ के मुंगेली में परख सोसल वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ की दरियादिली का अनोखा मामला सामने आया है। जहां NGO अध्यक्ष राजेन्द्र यादव खुद चलकर दिव्यांग परित्यक्ता के पास पहुंचे,और बीच सड़क पर दर्द जाने ।
सामाजिक,आर्थिक एवं पर्यावरण समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार 2007 से लेकर आज तक लगभग 14 वर्ष से सेवा करते आ रहे है । परख सोसल वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ (NGO) अध्यक्ष राजेंद्र कुमार यादव के द्वारा दिव्यांग गरीब बेसहारा को ई- रिक्शा शासन की योजना लाभ दिलाई जाती है । आज तक लगभग 2000 ग्रामीण दुरुस्त क्षेत्र लोग जंगलवासियों का सेवा करते आ रहे है। बता दे श्री मति मंगतीन विश्वकर्मा परित्यक्ता दिव्यांग बेसहारा महिला ,ग्राम धरमपुरा निवासी को NGO के प्रयास से समाज कल्याण विभाग से निःशुल्क ई - रिक्शा प्राप्त किया गया । श्री मति मंगतीन विश्वकर्मा अब खुशी खुशी ई रिक्शा से जिला पंचायत के गार्डन में काम करने आती है,पहले इन्हें आने जाने में बहुत ही परेशानी होती थी।रिक्शा मिलने से बाजार,रिश्तेदारो में आना जाना भी आसान हो गया है।साथ ही अब उसी रिक्शा से प्रतिदिन आना जाना करते है।

0 Comments