हर बूथ को मजबूत करने कांग्रेस चला रही डिजिटल सदस्यता अभियान
उत्साह >> - कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष दिलीप बंजारा ने दिलाई दर्जनों किसान को डिजिटल सदस्तया, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
मुंगेली / विधानसभा में कांग्रेस मेनुअल सदस्यता अभियान के बाद अब डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू कर दी है। इसके तहत कांग्रेस हर बूथ को मजबूत करने नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर ही विधानसभा में पहली बार डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। कांग्रेसियों ने कहा कि वर्तमान का दौर इंटरनेट मीडिया से जुड़ा हुआ है। मेनुअल सदस्यता अभियान के मुकाबले में डिजिटल सदस्यता अभियान पेपरलेस होने से राहतभरा भी है।
छग प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर विधानसभा में डिजिटल सदस्तया अभियान चलाया जा रहा है।
डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर विधानसभा के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेसियों में खासा उत्साह है। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष दिलीप बंजारा ने कहा कि डिजिटल सदस्यता अभियान पेपरलेस होने के कारण काफी सुविधाजनक है। इस अभियान में कार्यकर्ताओं को कई तरह की सुविधाएं है। मेनुअल अभियान में पुस्तक को सुरक्षित रखने और कार्यकर्ताओं के पास तस्वीर नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन डिजिटल सदस्यता अभियान में किसी तरह की गड़बडी व फर्जी नए सदस्य नहीं बनाए जा सकते हैं। डिजिटल सदस्यता अभियान वोटर आईडी से जुडे होने के कारण हमें कार्यकर्ताओं की पूरी जानकारी मिल जाती है । आज मुंगेली ब्लाक के कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाते हुए ,दर्जनों किसान कांग्रेस में शामिल होने गाँव से शहर से आये और डिजिटल अभियान के तहत कांग्रेस में शामिल हुए। जिसमें मेलाराम मंगेश्कर, वीनाराम मंगेश्वर, पुनीत राम पाटले, राजकुमार कुरै , नैनदास, दिनेश घृतलहरे, धनराज,शिशुवाल कुरै, रामा टण्डन ,@सोभनाथ, मोहर पाटले,हेनान पाटले, लुकेश्वर महिलांग ,( प्रकाश कुर्रे, भागवत, प्रेमदास पिताम्बर, सुर्यपान कुर्रे आदि।
0 Comments