मुंगेली - बीते दिन मुंगेली पहुचे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक रघुराज श्रीनेत के बहुत करीबी माने जाते है, बीते सोमवार सरपंच से मुलाकात करने धनगांव आगमन हुआ था,जहां दिलीप बंजारा जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ने भेंट मुलाकात कर मुंगेली विधानसभा की आगामी चुनाव के संबंध में वार्तालाप किये,और डी. एम. एफ. फंड से धनगांव च के सरपंच को विकास कार्य दिलाने मांग किये। वही कार्यक्रम में रघुराज सिंह श्रीनेत सरपंच, गजानन सिंह अध्यक्ष रघुकुल क्षत्रिय समाज, दिलीप बंजारा जिलाध्यक्ष सेवादल, राजेश सोनी प्रदेश सचिव,कांग्रेस सेवादल, विवेक सिंह,अरविंद बंजारा जिलाध्यक्ष कांग्रेस इंटक ,सहित कार्यक्रम में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments