हथनेवरा हाइवे मार्ग चौक में सिंगनल लगाने के लिए कलेक्टर, कार्यपाल यंत्री, आरटीओ,पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. चौलेश्वर चंद्राकर ने लिखित पत्र दिया.....
जांजगीर चाम्पा -- राष्ट्रीय राजमार्ग हथनेवरा बिलासपुर मार्ग पर सड़क का कार्य पूरा हो गया ।पीथमपुर पुल निर्माण कार्य पूरा हो चुका है आवागमन हेतु आम नागरिक आना जाना जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा ,एवं सक्ती में कर रहे है। साथ चांपा ओवरवरब्रिज से हजारों लोग बम्हनीडीह जैजैपुर ,बिर्रा हसौद की ओर बाईक कार और बड़ी वाहन से आना जाना करते है । चौक पर स्पीड गाड़ी चलने से आए दिन दुर्घटना हो रही है। ऐसी विषम परिस्थिति में चारो दिशाओं में सिंगनल लगना बेहद आवश्यक है । इस संदर्भ में आज कलेक्टर कार्यालय, आरटीओ, पीडब्ल्यूडी, एवं नेशनल हाइवे के संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जनहित में तत्काल सिंगनल लगाने के लिए पत्र प्रेषित किया है ।अधिकारियों ने पूर्ण आश्वासन के साथ कहा है की तत्काल सिंगनल लगाया जाएगा। ज्ञापन के दौरान चौलेश्वर चंद्राकार के साथ बिपिन देवांगन ओबीसी जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी,सत्येंद्र चौहान, अनमोल अग्रवाल , रजत अग्रवाल मजहर अली, गजेंद्र देवांगन ,हसन कुरेशी सहित कांग्रेस पदाधिकारी शामिल थे।
0 Comments