ग्राम जंजगिरा में नियम विरुद्ध चल रहा हाई टेंशन वायर का काम, किसानों एवं जनप्रतिनिधियो द्वारा ज़बरदस्त विरोध...




ग्राम जंजगिरा में नियम विरुद्ध चल रहा हाई टेंशन वायर का काम, किसानों एवं जनप्रतिनिधियो द्वारा ज़बरदस्त विरोध... 


धरसिंवा ब्लॉक के ग्राम - जंजगिरा में CSPTCL द्वारा हाई टेंशन वायर तथा टावर का काम करवाया जा रहा हैं । किसानों तथा ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी) के प्रदेश महामंत्री भावेश बघेल एवं किसान नेता वैभव शुक्ला तथा आयुष वर्मा जंजगिरा पहुँचे थे । 
वहाँ पर पाया गया की नियम विरुद्ध गुपचुप तरीक़े से CSPTCL के अधिकारी अनिल द्विवेदी एवं ठेकेदार द्वारा केबल तथा टॉवर का काम करवाया जा रहा हैं । प्रभावित किसानों से ना तो अनापत्ति पत्र लिया गया हैं और ना ही उन्हें मुआवज़े की रक़म दी गयी हैं । माँगे जाने पर CSPTCL के अधिकारी और ठेकेदार उक्त कार्य के लिए कोई भी आधिकारिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए । पुलिस बल की उपस्थिति में CSPTCL के अधिकारी एवं ठेकेदार द्वारा लिखित में आश्वासन दिया गया की वे ग़ैरक़ानूनी रूप से खड़े किए हुए ढाँचे को शीघ्र हटा लेंगे । समस्त उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष अनिल द्विवेदी एवं ठेकेदार के द्वारा अपनी गलती स्वीकार की गयी । 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री भावेश बघेल एवं आयुष वर्मा द्वारा सिलयारी चौकी प्रभारी को लिखित आवेदन दे कर यह माँग की गयी हैं की अवैध रूप से ज़मीन पर अतिक्रमण करने तथा ग्रामीणों को डराने धमकाने के अपराध में CSPTCL के अधिकारी अनिल द्विवेदी तथा ठेकेदार के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाए । 
वैभव शुक्ला द्वारा यह बताया गया की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने अपने किसान हितैषी फ़ैसलों से पूरे देश में छत्तीसगढ़ को एक कृषि प्रधान प्रदेश के रूप में पहचान दिलायी हैं तथा कुछ ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा अपने निजी फ़ायदे के लिए अगर किसानों का शोषण किया जाए तो यह बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने दोषी अधिकारी एवं ठेकेदार की शिकायत विभाग में करने की बात कही ।

Post a Comment

0 Comments