*CSPTCL के ठेकेदार एवं SDO की मनमानी के विरुद्ध कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा*
ग्राम जंजगिरा में चल रहे हाई टेंशन वायर एवं टावर के कार्य से उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं । आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी इस सम्बंध में कलेक्टर रायपुर को ज्ञापन देने और काम तत्काल रुकवाने का अनुरोध ले कर कलेक्ट्रेट पहुँचे थे । कलेक्टर ने आश्वासन दिया की नियम अनुरूप मुआवज़ा एवं किसान की सहमति प्राप्त करने के बाद ही टावर एवं केबल का कार्य किया जाएगा ।
यह हैं मामला -
महेंद्र सिंह वर्मा ग्राम जंजगिरा, तहसील खरोरा, जिला रायपुर में निवास करते हैं और खेती किसानी का कार्य करते हैं | ग्राम जंजगिरा में उनकी निजी कृषि भूमि तालाब के किनारे, प्रवीण सिंह वर्मा के खेत के बाजू में स्थित हैं | उक्त कृषि भूमि पर खेती करने से ही उनका जीवन यापन चलता हैं |
CSPTCL द्वारा उनकी कृषि भूमि पर बिना उनकी अनुमति के, बिना उन्हें कोई सूचना/नोटिस दिए और बिना कोई क्षतिपूर्ति प्रदान किये हाई टेंशन वायर और टावर का कार्य चालू कर दिया गया हैं | उन्होंने इस कार्य के लिए किसी भी प्रकार की NOC प्रदान नहीं की हैं | तथा उन्हें उनके खेत को अगली फसल के लिए तैयार करने से रोका जा रहा हैं और साथ ही उन्हें यह धमकी दी जा रही हैं की अगर आप अपने खेत को फसल लगाने के लिए तैयार करोगे तो आप पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस कर अन्दर करवा दिया जायेगा | उनका खेत अगली फसल के लिए तैयार न होने की स्थिति में उन्हें अपूर्णीय क्षति होगी और उनके समक्ष जीवन यापन का संकट पैदा हो जायेगा | उन्हें निरंतर CSPTCL के अधिकारी अनिल द्विवेदी और ठेकेदार तेज़ बहादुर सिंह द्वारा धमकाया जा रहा हैं और ज़मीन पर काम करने देने के लिए दबाव बनाया जा रहा हैं |
किसान नेता वैभव शुक्ला और आयुष वर्मा ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार हैं और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल निरंतर किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं । कुछ भ्रष्ट अधिकारी और ठेकेदार अपने निजी स्वार्थ के लिए किसानों का शोषण कर रहे हैं और सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं । ऐसे अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्यवाही हो कर रहेगी ।
ज्ञापन देने पहुँचे प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू, ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री भावेश बघेल, हिमांशु जैन, रुचिर दुबे, रूपेश बघेल आदि उपस्थित थे ।
0 Comments