राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस(इंटक) के जिलाध्यक्ष अरविंद बंजारा होंगे किसान जोड़ो सम्मान यात्रा में शामिल

मुंगेली  / अखिल भारतीय किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने 9 नवंबर,दन्तेवाड़ा से किसान जोड़ो सम्मान यात्रा शुरुआत की है,जिस प्रकार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के कन्याकुमारी से कश्मीर तक नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है,इसी तरह छत्तीसगढ़ में किसानों की सम्मान में,यात्रा निकाली गई है,राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद बंजारा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में हो रहे किसान जोड़ो सम्मान यात्रा में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस(इंटक) के राष्ट्रीय समन्वयक सूर्यप्रकाश उपाध्याय को लेटर जारी कर  इंटक के  पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को किसान जोड़ो सम्मान यात्रा में शामिल होने आमंत्रित की है,वही इंटक की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमंत्रण स्वीकार की  है, जिलाध्यक्ष अरविंद बंजारा ने आगे बताया किसान जोड़ो सम्मान यात्रा मुंगेली पहुँचने पर, मुंगेली के सभी इंटक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगे।

Post a Comment

0 Comments