ऐतिहासिक भव्य सतनाम संदेश यात्रा जैजैपुर से गिरौदपुरी धाम....

ऐतिहासिक भव्य सतनाम संदेश यात्रा जैजैपुर से गिरौदपुरी धाम....

  18 दिसंबर 2022 को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर सतनामी अधिकारी कर्मचारी संघ जैजैपुर के अगुवाई मे ऐतिहासिक भव्य सतनाम संदेश यात्रा जैजैपुर से गिरौदपुरी धाम को निकाली गई इस अवसर पर सर्वप्रथम सतनाम भवन जैजैपुर में निर्मित भव्य जैतखाम की पूजन अर्चन पश्चात बालकराम कुन्ती 
खाण्डेयकर जर्वे के द्वारा ध्वजा चढ़ाया गया इस इस समय सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।क्षेत्र के माननीय विधायक केशव प्रसाद चंद्रा जी सहपरिवार सम्मिलित हुए व विधायक जी का उद्बोधन हुआ तत्पश्चात समाज के प्रमुख जनों ने श्वेत ध्वज लहरा कर सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल और सैकड़ों की संख्या में कारों की काफिला को आगे बढ़ाया सतनाम संदेश यात्रा को नवयुवक युवा मंडल जैजैपुर के द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल जैजैपुर के समीप भव्य स्वागत कर पटाखे चलाकर फूल माला से सम्मानित किया गया बाबाजी के जैतखाम की पूजन की गई। तत्पश्चात सतनाम शोभायात्रा जैजैपुर से चलकर ओडेकेरा ,परसाडीह पहुंची परसाडीह के सरपंच के द्वारा सभी यात्रियों को स्वल्पाहार कराया गया भव्य स्वागत की गई फिर सेंदरी घिवरा होते हुए बिर्रा पहुँची बिर्रा में भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात केरा मुड़पार में भव्य स्वागत के पश्चात सतनाम संदेश यात्रा नगर पंचायत शिवरीनारायण पहुंचा ।नगर के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर चौक पर भव्य स्वागत व आतिशबाजी की गई तत्पश्चात नगर भ्रमण किया गया फिर मडवा होकर गिरौदपुरी धाम लगभग 3:00 बजे पहुंची गिरौदपुरी धाम में भंडारे का आयोजन सतनामी अधिकारी कर्मचारी संघ जैजैपुर के द्वारा किया गया था ।जिसमें यात्रा में पहुंचे सभी जनों को भोजन प्राप्त हुआ साथ ही साथ मेला देखने गए लोगों ने भी भोजन प्राप्त किया फिर सभी जनों ने बाबा जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर मेला दर्शन की और अपने अपने सुविधा अनुसार अपने गंतव्य को वापस आये ।इस अवसर पर सतनामीें अधिकारी कर्मचारी संघ के संयोजक श्री भोजराम बघेल सहसंयोजक जितेन्द्र जांगड़े अध्यक्ष जगजीवन प्रसाद जांगड़े सरंक्षक बालकराम खांडेयकर,सचिव देवेंद्र पात्रे,मनमोहन सोनवानी,बीरेंद्र धिरहे, समालिया टंडन, नरसिह मनहर, शंकर धीरहे, श्यामलाल सितारे, पुरुषोत्तम कोसले, फागूलाल खूंटे,अजय टंडन, लोकेश बघेल, लोकेश भारद्वाज, डी.डी. बंजारे,दिलेश्वर लहरें, डॉक्टर हरगोविंद कोशले,निरंजन मधुकर,सुनील भारद्वाज,कुमारीन आगरे,प्रभाकर जगबाई दिवाकर,गीता सायतोड़ा, संयोगिता रात्रे, यु.एल.टण्डन, महेंद्र खुंटे, विजय मनहर, राजेश मनहर, भुवन धिरहे,पारस खूंटे, विरेन्द्र पाटले, खगेश भारद्वाज, बिरेन्द्र कुर्रे, अनिरुद्ध रात्रे, एन.डी.भारद्वाज, विकास खूंटे, ओम जय लहरे,महेंद्रपाल खरे, ईश्वर निराला,राजकुमार धारिया, विनोद जाँगडे,सम्मेलाल दिव्य,कमल खुंटे, पवन कोशले, विमला रात्रे,संतोष जांगड़े, दरश राम मिलन,देवराज खाण्डेयकर, चित्रा खाण्डेयकर ,शिवनन्दन आर्य ने अपने परिवार सहित पहुंचकर सम्मिलित हुए व सभी अधिकारी कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। भोजन भंडारा व्यवस्था में महेत्तर पलांगे व उनकी पूरी कोटेतरा टीम का विशेष सहयोग रहा जिन्होंने सभी श्रद्धालुओं का भोजन व्यवस्था गिरोधपुरी में कर सभी को प्रसाद वितरण कराया भव्य सतनाम संदेश यात्रा में समाज के प्रमुख आदरणीय निर्मल सिन्हा जी, छोटे लाल भारद्वाज जी ,खेमराज खटर्जी, मनहरण मनहर जी ,सुरेंद्र भार्गव जी ,युवा ओमप्रकाश बंजारे जी ,हेमंत आदिले जी,सुखदेव खुटे जी,भगवान दास किशोर ,संजय लहरे जी,गणेश राम जांगड़े जी प्राचार्य सभी का इस रैली में विशेष सहयोग योगदान रहा। सतनामी अधिकारी कर्मचारी संघ जैजैपुर ने सभी का धन्यवाद प्रेषित किया।

Post a Comment

0 Comments