आम आदमी पार्टी में प्रदेश एवं मुंगेली जिला कार्यकारणी का हुआ विस्तार,नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी,अनिल प्रबल अनुसूचित जाति प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष नियुक्त
मुंगेली /छत्तीसगढ़ प्रमुख / आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय रायपुर में छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी संजीव झा (दिल्ली विधायक) और प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी के द्वारा 24 अप्रैल को प्रेस वार्ता कर प्रदेश और जिलों में पार्टी संगठन में रिक्त पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठन विस्तार किया गया।इसी क्रम में पार्टी के निर्देश पर मुंगेली जिले में भी मुंगेली जिलाध्यक्ष दीपक पात्रे और जिला सचिव मनभजन साहेब टंडन के द्वारा संगठन में विस्तार करते हुए 27 अप्रैल 2023 नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की गई,वीणा मार्कण्डेय जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,अनिल प्रबल जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,हरीश कुमार सेवा जिला मीडिया प्रभारी, कमलेश जायसवाल कोषाध्यक्ष,अतुल शर्मा ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी,चंद्र कुमार कश्यप इवेंट्स (कार्यक्रम ज़िला प्रभारी),अखिल बंजारा ज़िला कार्यालय प्रभारी,आम आदमी पार्टी के ज़िला कार्यालय में मुंगेली जिलाध्यक्ष और ज़िला सचिव सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी पार्टी को नई ऊंचाईयों तक ले जाने का संकल्प भी लिया,जिसमें सुरेश दिवाकर लोकसभा अध्यक्ष बिलासपुर, मोहित यादव सचिव लोक सभा बिलासपुर, धर्मेंद्र जांगड़े, गजेंद्र ओगरे, रामराज सिंह ठाकुर, धन प्रसाद टंडन, राम किंकर सिंह ठाकुर, रितेश मिश्रा, ललिता जायसवाल, फूलमती भास्कर, धर्मराज साहू, पूर्णानंद साहू, विमल बंजारे, अमन ठाकुर, मवाज़ ख़ान, मंतराम कोशले, डॉ. बी ए दिवाकर, गोकुल यादव, अनिल मिश्रा, अनिल मोहले, दिलीप तिवारी, तारण साहू, इब्बू ख़ान, मोहम्मद शफीक खान, मोहम्मद हबीब ख़ान, संदीप पटेल, बलराम कोशले, धनेश माथुर, लोकेश्वर महिलांग, हिरेंद्र जांगड़े, राजकुमार मोहले, जितेंद्र जांगड़े, विष्णु सप्रे, अभयराज मसीह, संतोष जायसवाल, उपस्थित रहे उक्त नियुक्ति की जानकारी संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष व ज़िला सचिव,अनिल प्रबल नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनु.जाति प्रकोष्ट के द्वारा दी गई।
0 Comments