बिलासपुर में शुक्रवार को प्रार्थना सभाकक्ष में 'रक्तदान महादान-मतदान महादान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने खुद रक्तदान कर लोगों को रक्तदान और मतदान के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने कहा कि, जीवन के लिए जिस प्रकार रक्तदान जरूरी है। उसी प्रकार लोकतंत्र के लिए मतदान महत्वपूर्ण है। इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति एडीएन बाजपेई ने रक्तदान शिविर में मौजूद सभी
लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई।
नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, स्वीप के नोडल अधिकारी और जिपं सीईओ आरपी चौहान सहित शिविर में सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।
रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया
कलेक्टर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे एक-एक वोट के महत्व को खुद समझें और दूसरों को भी मतदान का महत्व समझाएं। उन्होंने 7 मई को लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। जिले में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल कर हमें बिलासपुर का अभिमान बढ़ाना है। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
118 यूनिट ब्लड डोनेट
इस कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुलपति अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने युवाओं से कहा कि, मतदान लोकतंत्र को मजबूत बनाने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। शिविर में जिले के आला अधिकारियों ने रक्तदान किया और मतदान का संदेश दिया। शिविर में लगभग 118 यूनिट ब्लड संग्रहित होने की जानकारी दी गई।
0 Comments