नरक चतुर्दशी आज, कल यानी 31 अक्टूबर को ही दीपावली महापर्व मनाना शास्त्र सम्मत, तंत्र साधना के लिए है खास - ज्योतिष साकेत जांगड़े

नरक चतुर्दशी आज, कल यानी 31 अक्टूबर को ही दीपावली महापर्व मनाना शास्त्र सम्मत, तंत्र साधना के लिए है खास - ज्योतिष साकेत जांगड़े

इंडिया - आज देशभर में छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है और ज्योतिष श्री साकेत जांगड़े जी अनुमान के हिसाब से कल यानी 31 अक्टूबर को ही दीपावली महापर्व मनाना शास्त्र सम्मत तय किया गया है। क्योंकि 1 नवंबर को अमावस्या तिथि सूर्यास्त के बाद ज्यादा देर नहीं रहेगी इसलिए इस समय लक्ष्मी पूजन नहीं किया जा सकेगा। इसलिए दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर को ही मनाया जायेगा ।

ज्योतिष साकेत जांगड़े जी के अनुसार और देश के प्रमुख ज्योतिषियों और पंचांगकारों की आज सभा हुई थी। इसमें भारतीय पंचांग और धर्मशास्त्र के मानक ग्रंथों पर मंथन कर तय किया गया कि 31 अक्टूबर को ही दीपावली और लक्ष्मी पूजन शास्त्रसम्मत है। ज्योतिषाचार्यों ने बताया है कि अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर दोपहर 3:30 बजे से चार बजे के बीच हो रहा है। अमवास्या तिथि पर प्रदोष काल में ही लक्ष्मी पूजन किया जाता है। इसके साथ निशीथ काल यानी मध्य रात्रि में काली पूजन किया जाता है। ये सभी काम 31 अक्टूबर को करना ही शास्त्र सम्मत है। वहीं, 1 नवंबर को भी प्रदोष काल तक अमावस्या तिथि रहेगी, लेकिन सूर्यास्त के बाद जितने समय तक अमावस्या रहनी चाहिए, वह नहीं है। ऐसे में एक नवंबर को दीपावली मनाना शास्त्रसम्मत नहीं है।

Post a Comment

0 Comments