पाली गौशाला में गौवंशों से अमानवीय व्यवहार
पंजीकृत 125 गौवंशों में 35 गौवंश नदारद
कमासिन बांदा 10 जनवरी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पाली अस्थाई गौ आश्रय केंद्र में केयर टेकरों द्वारा प्रधानपुत्र की उपस्थिति में गौवंशो को घसीट कर अमानवीय व्यवहार करने के साथ साथ 125 गौवंशों की डिमांड लिस्ट में 35 गौवंश कम पाए जाने व ग्राम प्रधान की उपस्थिति में विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने अपनी टीम के साथ पाली गौशाला का निरीक्षण किया। जिसमें केवल 90 गौवंश ही मौजूद पाए गए ।35 कम गौ वंशों के पाए जाने पर जिलाध्यक्ष ने जिला पशु चिकित्सा अधिकारी बांदा डॉक्टर एस के वैश्य सहित पशु चिकित्सा अधिकारी कमासिन को भी मामले की जानकारी दी जिसमें पशु चिकित्साधिकारी द्वारा यह बताया गया कि 125 गौवंशों की डिमांड ग्राम पंचायत पाली गौशाला की लगाई गई थी डिमांड के समय गौ वंशों की पूरी गणना भी की गई थी ।निरीक्षण के समय गौशाला में प्रधान पुत्र प्रांशु गुप्ता की उपस्थिति में केयर टेकरों द्वारा अमानवीयता के साथ रस्सी में बांधकर घसीटे जाने का गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियो ने विरोध करते हुए उप जिला अधिकारी बबेरू को भी घटनाक्रम से अवगत कराया। और त्वरित कार्यवाही किए जाने की भी मांग की ।
पाली की ही महिला कृषक सावित्री देवी ने गौरक्षा समिति की टीम को बताया कि गौशाला के ही गौवंश गौशाला से भाग कर मेरे खेत की रवी की फसल चर जाते हैं। मैंने खेत में कटीली झाड़ी भी लगाकर फसल सुरक्षा की उसके बाद भी मेरी फसल सुरक्षित नहीं रह पा रही ।गौशाला के गौवंश संरक्षित नहीं किया जा रहे हैं। इस सम्बन्ध में मैने कई बार प्रधान देवराज गुप्ता को अवगत कराने का प्रयास किया परन्तु वह कुछ सुनने को तैयार नहीं है।उलटा धमका कर भगा देते हैं। वही निरीक्षण के दौरान यह भी देखने को मिला कि केवल धान की पराली ही गौशाला पाली में गौ वंशों को दिया जा रहा है। हरा चारा व पौष्टिक आहार देने की कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि शासन द्वारा प्रत्येक गौ वंश के लिए निर्धारित धनराशि भरण पोषण हेतु उपलब्ध कराई जाती है। इसके बाद भी लगातार लापरवाही बरती जा रही है और जिलाध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से गौशाला से गौवंशो की तस्करी भी की जा रही है ऐसा प्रतीत होता है जिस पर तुरंत कार्यवाही किए जाने की जिलाधिकारी से जिलाअध्यक्ष ने मांग की है।
0 Comments