समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में दिव्यांगजन स्वावलंबन योजना के तहत रायपुर के श्री चंदन निलहर का जीवन में आया बदलाव।

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में दिव्यांगजन स्वावलंबन योजना के तहत रायपुर के श्री चंदन निलहर का जीवन में आया  बदलाव। जन्म से दिव्यांग और आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे श्री निलहर को विभाग द्वारा 3.44 लाख रुपये का ऋण प्रदान कर ई-रिक्शा दिलाया गया, जिससे वे आज आत्मनिर्भर होकर स्थिर आय अर्जित कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। 
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसे दिव्यांगजनों को सम्मान और अवसर देने की प्रतिबद्धता बताया, वहीं मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि योजना मिशन मोड में चल रही है ताकि कोई भी दिव्यांग अभाव में न रहे। श्री निलहर की सफलता संवेदनशील शासन और सही सहयोग की प्रभावी मिसाल है।

Post a Comment

0 Comments