आज मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) की ओर से CSR के तहत ₹1 करोड़ 54 लाख का चेक सौंपा।
यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत निधि में जमा की जाएगी, जिससे जरूरतमंद लोगों को उपचार, राहत सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रभावी रूप से उपलब्ध हो सकेंगी।
इस महत्वपूर्ण सामाजिक उत्तरदायित्व कार्य के लिए स्वास्थ्य मंत्री जी और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं साधुवाद।
0 Comments