आज प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई।

🎉 माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव Gajendra Yadav जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎂💐
आज प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई।
इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल जी एवं शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारियों से भी मुलाकात कर प्रदेश के शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं, पूर्व सेवा गणना, क्रमोंन्नति,पदोन्नति, वरिष्ठता, टीईटी संबंधी विषयों सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया गया तथा उनके शीघ्र निराकरण हेतु सकारात्मक चर्चा की गई।
इस गरिमामयी अवसर पर फेडरेशन के प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर, उपाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख , सचिव राजू टंडन, जिला अध्यक्ष कृष्ण वर्मा, पोखन साहू, हरीश गोपाल सहित पुष्पेंद्र बनाफर, सतीश चंद्राकर, इंद्रजीत साहू, मिलेश्वर देशमुख, आलोक नायक, राहुल सोनटके, जागेश्वरी वर्मा, अर्जुन झाड़े एवं बड़ी संख्या में फेडरेशन के सक्रिय पदाधिकारी एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

💐 शिक्षक हितों के प्रति प्रतिबद्ध — छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन 💐
— रविंद्र राठौर
प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन 🙏🏻📚✨

Post a Comment

0 Comments