जिला सहकारी बैंक बिलासपुर की उपाध्यक्ष रजनी साहू की थार कार में बदमाशों ने की तोड़फोड़, कार हुई क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस.....

जिला सहकारी बैंक बिलासपुर की उपाध्यक्ष रजनी साहू की थार कार में बदमाशों ने की तोड़फोड़, कार हुई क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस.....
अकलतरा - जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष रजनी साह ू की थार कार मे ं बदमाशों ने तोड़फोड़ की है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची. मामले मे पुलिस द्वारा CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है. रजनी साहू, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रह चुकी है...

दरअसल, जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष रजनी साह ू ने अपनी थार कार को घर के पास देर रात खड़ी की थी. इसके बाद बदमाशों ने कार में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद मौके पर डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस पहुंची और जाँच की....

Post a Comment

0 Comments