युवा कांग्रेस विधानसभा जैजैपुर अध्यक्ष पद हेतु विजय कुमार जांगड़े (उर्फ साकेत जांगड़े) ने किया नामांकन दाखिल....
जैजैपुर, जांजगीर-चांपा। भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के तहत युवा कांग्रेस विधानसभा जैजैपुर के अध्यक्ष पद के लिए युवा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता विजय कुमार जांगड़े (उर्फ साकेत जांगड़े) ने अपना नामांकन पत्र विधिवत दाखिल कर दिया है।
नामांकन उपरांत श्री जांगड़े ने कहा कि युवा कांग्रेस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि देश के युवाओं की आवाज़ और नेतृत्व निर्माण का सशक्त मंच है। उनका उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित करना तथा युवाओं के शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाना है।
उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। यदि उन्हें युवा कांग्रेस परिवार का विश्वास एवं समर्थन प्राप्त होता है, तो वे विधानसभा जैजैपुर में संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जन-जन से जुड़ा बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
श्री जांगड़े ने युवा कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी का स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के समस्त युवा कांग्रेस सदस्यों से आगामी संगठनात्मक चुनाव में अपना बहुमूल्य समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान करने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का सामूहिक अभियान है।
जारीकर्ता
विजय कुमार जांगड़े (उर्फ साकेत जांगड़े)
अध्यक्ष पद प्रत्याशी
भारतीय युवा कांग्रेस, विधानसभा जैजैपुर
0 Comments