डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित...
सक्ती। भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल बम्हनीडीह द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, मण्डल बम्हनीडीह के उपाध्यक्ष श्री भरत सिंह जांगड़े ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को डॉ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
जारीकर्ता :
भरत सिंह जांगड़े
उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा
मण्डल – बम्हनीडीह
जिला – सक्ती (छत्तीसगढ़)
0 Comments