मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरीफ सीजन-2026 की तैयारियों एवं विकसित भारत–जी-राम-जी योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरीफ सीजन-2026 की तैयारियों एवं विकसित भारत–जी-राम-जी योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की

रायपुर। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संभावित अल्प वर्षा की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खरीफ सीजन-2026 की तैयारियों तथा विकसित भारत–जी-राम-जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में किसानों के हितों की सुरक्षा, जल प्रबंधन, ग्रामीण आजीविका और विकास कार्यों को लेकर संबंधित विभागों की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि "हर चुनौती का समाधान, हर किसान का विश्वास—यही सुशासन की पहचान है।" उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित अल्प वर्षा की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूरी की जाएँ, ताकि किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

बैठक में 1 जुलाई 2026 से लागू विकसित भारत–जी-राम-जी योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने, जल सुरक्षा सुनिश्चित करने, रोजगार के अवसरों का विस्तार, मजदूरी में वृद्धि तथा विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा जाए।

समीक्षा के दौरान किसानों के लिए वैकल्पिक फसल योजना, जल प्रबंधन, वर्षा जल संरक्षण, 'मोर गांव, मोर पानी' अभियान, गुणवत्तापूर्ण बीज एवं उर्वरकों की समय पर उपलब्धता तथा ग्रामीण रोजगार से जुड़े कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक तैयारी समयबद्ध, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments