जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन, नकटी के 85 प्रभावित परिवारों के न्यायपूर्ण पुनर्वास की उठी मांग....



जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन, नकटी के 85 प्रभावित परिवारों के न्यायपूर्ण पुनर्वास की उठी मांग

सारंगढ़। ग्राम नकटी के 85 प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय सारंगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।

यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज के निर्देश तथा जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री ताराचंद देवांगन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नकटी के प्रभावित परिवारों को बिना समुचित पुनर्वास के बेघर करना पूरी तरह अमानवीय है। सरकार को तत्काल सभी 85 प्रभावित परिवारों के लिए सम्मानजनक पुनर्वास, उचित मुआवजा और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीब और वंचित परिवारों की पीड़ा को अनदेखा कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि प्रभावित परिवारों को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।
इस अवसर पर विधायक कविता प्राण लहरे, विधायक उत्तरी जांगड़े, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि नकटी के प्रभावित परिवारों को न्याय मिलने तक पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments