सारागांव मंडल के सह प्रभारी बने प्यारेलाल जांगड़े, जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के प्रति जताया आभार
सक्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी मंडलों में प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में श्री प्यारेलाल जांगड़े को सारागांव मंडल का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए नियुक्ति मिलने पर श्री प्यारेलाल जांगड़े ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं विशेष रूप से जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करते हुए संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
श्री जांगड़े ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान किया जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सारागांव मंडल में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी बनाया जाएगा।
उन्होंने पुनः जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।
0 Comments