विधायक रामकुमार यादव के प्रयासों से ग्राम सिघरा को मिली एक और विकास की सौगात, महतारी सदन निर्माण कार्य को मिली स्वीकृति
चंद्रपुर। चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में विधायक श्री रामकुमार यादव के सतत प्रयासों से ग्राम सिघरा को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। ग्राम में महतारी सदन निर्माण कार्य की स्वीकृति जारी हो गई है। इस बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्य से क्षेत्र की महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक सुसज्जित और स्थायी भवन उपलब्ध होगा।
विधायक श्री रामकुमार यादव ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज के समग्र विकास का आधार है। महतारी सदन महिलाओं के लिए संवाद, प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता, जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता का एक प्रभावी केंद्र बनेगा। इससे ग्रामीण महिलाओं को संगठित होकर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला जारी है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, सामुदायिक भवन तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विधायक श्री रामकुमार यादव ने इस स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के विश्वास, स्नेह और सहयोग से क्षेत्र के विकास का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आने वाले समय में भी क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप नए विकास कार्य स्वीकृत कराए जाएंगे, ताकि चंद्रपुर विधानसभा विकास के नए आयाम स्थापित कर सके।
ग्राम सिघरा में महतारी सदन निर्माण कार्य की स्वीकृति पर विधायक श्री रामकुमार यादव ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास दिलाया कि जनसेवा और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर बनी रहेगी।
0 Comments