सक्ती | जैजैपुर।
पूर्व विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा (विधानसभा जैजैपुर) ने नगर पंचायत जैजैपुर में श्री सचिन सिंह, श्री महेश धीवर एवं श्री भूपेंद्र साहू को मनोनीत एल्डरमैन नियुक्त किए जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तीनों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह मनोनयन संगठन के समर्पित, कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के प्रति पार्टी नेतृत्व के विश्वास का प्रतीक है।
पूर्व विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा ने कहा कि एल्डरमैन के रूप में तीनों जनप्रतिनिधियों को नगर के विकास, जनहित और सुशासन को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि तीनों अपनी कार्यशैली, अनुभव और सेवा भाव के माध्यम से नगर पंचायत जैजैपुर के विकास को नई दिशा देंगे तथा जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के संकल्प तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। ऐसे समय में संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को मिली यह जिम्मेदारी निश्चित रूप से नगर के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
पूर्व विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा ने विश्वास जताया कि श्री सचिन सिंह, श्री महेश धीवर एवं श्री भूपेंद्र साहू नगर पंचायत जैजैपुर में स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, पारदर्शी प्रशासन और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।
अंत में उन्होंने तीनों नवनियुक्त एल्डरमैन को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल, जनसेवामूलक और गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की।
0 Comments