पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस को मिली नई मजबूती, शिवसेना के प्रदेश सचिव हिमांशु शर्मा समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के नेतृत्व, जनहितकारी कार्यों एवं कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर आज भिलाई स्थित निवास में अमलेश्वर नगर पालिका क्षेत्र से शिवसेना के प्रदेश सचिव श्री हिमांशु शर्मा अपने अनेक युवा साथियों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और जनसेवा के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत करने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में जनहित की राजनीति को नई दिशा मिली है, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस परिवार का दामन थामा है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी नवप्रवेशी साथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस सदैव आम जनता, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। संगठन में जुड़े नए साथियों के अनुभव, ऊर्जा और जनसंपर्क से कांग्रेस को निश्चित रूप से और अधिक मजबूती मिलेगी।
कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी साथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं तथा विश्वास व्यक्त किया गया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
0 Comments