भूपेश बघेल के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को दी अंतिम धार, संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
चंडीगढ़। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक Bhupesh Baghel के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Amrinder Singh Raja Warring, नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष Raj Kumar Verka एवं Sukhjinder Singh Danny सहित प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन महासचिव Captain Sandeep Sandhu तथा कोषाध्यक्ष Amit Vij ने भी बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव Ravindra Dalvi, Hina Kawre एवं Suraj Thakur भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने आगामी चुनाव के मद्देनज़र संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं जनकेंद्रित बनाने पर बल दिया।
बैठक के दौरान बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, जनसंपर्क अभियान, सोशल मीडिया की प्रभावी रणनीति तथा जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी मुद्दों को मजबूती से पहुंचाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और चुनावी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए Bhupesh Baghel ने कहा कि कांग्रेस का सबसे बड़ा आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। यदि संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत रहेगा तो जनता का विश्वास कांग्रेस के पक्ष में और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी प्रतिबद्धता, समन्वय और अनुशासन के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि कांग्रेस पूरी ताकत और एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाएगी तथा प्रदेश के विकास, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को लेकर व्यापक जनसमर्थन हासिल करेगी।
0 Comments