जिला जांजगीर चाम्पा संवाददाता भरत सिंह जांगड़े की रिपोर्ट :---
नगर पंचायत बम्हनीडीह के उपाध्यक्ष पद पर श्री मोहन लाल डडसेना निर्विरोध निर्वाचित, क्षेत्र में खुशी की लहर
सक्ति। संगठन जिला सक्ती अंतर्गत जैजैपुर विधानसभा के नगर पंचायत बम्हनीडीह के नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड क्रमांक-10 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद श्री मोहन लाल डडसेना के नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।
श्री मोहन लाल डडसेना के निर्विरोध निर्वाचन को जनता के विश्वास, उनकी सक्रिय जनसेवा, सरल व्यक्तित्व एवं संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान बताया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मोहन लाल डडसेना के नेतृत्व में नगर पंचायत बम्हनीडीह में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी, नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा तथा पारदर्शी एवं जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी।
भारतीय जनता पार्टी परिवार एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने श्री मोहन लाल डडसेना को नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल तथा जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
0 Comments