छात्रों की आवाज़ को बुलंद करने के संकल्प के साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा के नेतृत्व में संचालित "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत आज रतनपुर स्थित शासकीय महामाया महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद किया गया।


📍रतनपुर, बिलासपुर | छात्रों की गूंज अभियान

छात्रों की आवाज़ को बुलंद करने के संकल्प के साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा के नेतृत्व में संचालित "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत आज रतनपुर स्थित शासकीय महामाया महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं, छात्रवृत्ति, रोजगार, पुस्तकालय, खेल एवं अन्य छात्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर खुलकर अपने विचार और समस्याएँ साझा कीं। सभी सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया गया कि छात्रों की हर न्यायोचित आवाज़ को संगठन और शासन-प्रशासन तक पूरी मजबूती के साथ पहुँचाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक छात्र की आवाज़ को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी पहल सुनिश्चित की जा सके। "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं की भागीदारी को मजबूत करते हुए छात्र हितों की लड़ाई को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।

माँ महामाया की पावन नगरी रतनपुर में विद्यार्थियों, युवा साथियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा मिले आत्मीय स्वागत, अपार स्नेह और उत्साहपूर्ण सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार।

युवा कांग्रेस का संकल्प — छात्र हित सर्वोपरि, हर छात्र की आवाज़ हमारी ज़िम्मेदारी।

#छात्रों_की_गूंज #ShatroKiGoonj #AkashSharma #YouthCongress #NSUI #Ratanpur #Bilaspur #Chhattisgarh #StudentPower #YouthVoice #StudentsFirst #CampusConnect

Post a Comment

0 Comments