भाजपा जिला भिलाई की कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीति पर हुआ मंथन....


भिलाई | दुर्ग

भाजपा जिला भिलाई की कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीति पर हुआ मंथन

भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन शामिल हुए और संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान तथा संगठन की भावी कार्ययोजना पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने की रणनीति पर गंभीर मंथन किया गया। साथ ही जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श करते हुए संगठन की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर दुर्ग संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला प्रभारी श्री रामजी भारती, सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन तथा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कवर्धा प्रभारी श्री महेश वर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी नेताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समन्वय, जनसेवा के संकल्प तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने के लिए व्यापक रणनीति पर भी चर्चा की गई।
यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं परिणामकारी रही, जिसमें भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के प्रति समर्पित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Post a Comment

0 Comments