जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गवेल ने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को जन्मदिवस की दी शुभकामनाएं....


सक्ती।
जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गवेल ने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को जन्मदिवस की दी शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी, सक्ती के जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गवेल ने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी सनातन संस्कृति, भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और राष्ट्र चेतना के सशक्त संवाहक हैं। उनके प्रेरणादायी प्रवचन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन से देश-विदेश में करोड़ों श्रद्धालु भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

श्री गवेल ने भगवान श्री बालाजी महाराज एवं बागेश्वर धाम सरकार से प्रार्थना करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर लोककल्याण के लिए शक्ति प्रदान करने की कामना की तथा उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय जीवन की शुभेच्छा व्यक्त की।
"जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलमय जीवन की अनंत शुभेच्छाएं।" 🙏🚩

Post a Comment

0 Comments