रायपुर | ग्राम पिरदा
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सेवानिवृत्त शिक्षक जे. आर. बंजारी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रायपुर जिले के ग्राम पिरदा में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं समाज के सम्मानित नागरिक श्री जे. आर. बंजारी के निधन पर आयोजित अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
इस अवसर पर डॉ. डहरिया ने कहा कि स्वर्गीय श्री जे. आर. बंजारी ने अपने शिक्षकीय जीवन के माध्यम से समाज में शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्यों की अलख जगाई। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा उनके द्वारा दी गई शिक्षाएँ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं परिजन उपस्थित रहे और सभी ने नम आँखों से दिवंगत शिक्षक को अंतिम विदाई देते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
ॐ शांति।
0 Comments