सड़क के लिए बारिश में संघर्ष, भाजपा सरकार पर बरसे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा...


सड़क के लिए बारिश में संघर्ष, भाजपा सरकार पर बरसे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा...

रायपुर/पामगढ़। पामगढ़ विधानसभा के ग्राम डोंगाकोहरौद में सड़क निर्माण की मांग को लेकर जारी ग्रामीणों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बारिश के बीच भी यदि ग्रामीण अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं, तो यह सरकार की संवेदनहीनता और विकास के दावों की सच्चाई को उजागर करता है।

आकाश शर्मा ने कहा, "जब जनता बारिश में भी अपने हक की लड़ाई लड़ रही है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है, तब यह स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा सरकार जनसमस्याओं के समाधान के बजाय केवल प्रचार और घोषणाओं की राजनीति में व्यस्त है। जनता को अब आश्वासन नहीं, सड़क चाहिए।"

उन्होंने कहा कि ग्राम डोंगाकोहरौद के ग्रामीण वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ वादे और भरोसे ही मिले हैं। बरसात के मौसम में सड़क की बदहाली के कारण किसानों, विद्यार्थियों, महिलाओं, मरीजों और आम नागरिकों का जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से मांग की कि बिना किसी और देरी के सड़क निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ग्रामीणों की जायज़ मांगों की लगातार अनदेखी की गई, तो युवा कांग्रेस प्रदेशभर में जनआंदोलन को और व्यापक एवं निर्णायक रूप देगी।

"जनता सब देख रही है। अब जवाब देने की बारी सरकार की है। जनता अपने अधिकार लेकर रहेगी और जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।" — आकाश शर्मा


Post a Comment

0 Comments