जिला जांजगीर चाम्पा संवाददाता - भरत सिँह जांगड़े की रिपोर्ट --
नवागढ़ ब्लॉक में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, चीनी लाल खूंटे बने अध्यक्ष, सुरेश कुमार बर्मन सचिव नियुक्त
जांजगीर-चांपा। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, जिला जांजगीर-चांपा के नवागढ़ ब्लॉक में प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। समाज प्रमुखों एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित समन्वय बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान चीनी लाल खूंटे को नवागढ़ ब्लॉक का ब्लॉक अध्यक्ष तथा सुरेश कुमार बर्मन को ब्लॉक सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा **खेमराज जयकार को संरक्षक, **गोविंद बंजारे एवं ओमप्रकाश बंजारे को उपाध्यक्ष, श्रीमती कंचन सुल्तानिया को महिला उपाध्यक्ष, मदन मोहन मल्हार को कोषाध्यक्ष, शत्रुघ्न बंजारे को ब्लॉक प्रवक्ता तथा शैलेन्द्र बंजारे को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जानकारी के अनुसार, सभी पदों के लिए 3 जुलाई को नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसके बाद 4 जुलाई को समाज प्रमुखों एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित समन्वय बैठक में आपसी सहमति एवं संगठनात्मक एकजुटता के साथ सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन एवं मनोनयन की प्रक्रिया संपन्न हुई।
जिला अध्यक्ष भूषण खटकर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती समाज की एकता और सामंजस्य में निहित है। उन्होंने सभी ग्राम समितियों, समाज प्रमुखों एवं जिला पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाजहित, सामाजिक जागरूकता एवं संगठन विस्तार के कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।
5 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डमरू प्रसाद मनहर की उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक एकता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डमरू प्रसाद मनहर, जिला अध्यक्ष भूषण खटकर, गुहा राम खूंटे, इतवारी खूंटे, खेमराज जयकार, गोविंद बंजारे, ओमप्रकाश बंजारे, श्रीमती कंचन सुल्तानिया, सुरेश कुमार बर्मन, मदन मोहन मल्हार, शत्रुघ्न बंजारे, शैलेन्द्र बंजारे सहित जिला एवं नवागढ़ ब्लॉक के समाज प्रमुख, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
0 Comments