प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने माँ महामाया मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना....

बिलासपुर | रतनपुर

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने माँ महामाया मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना


छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बिलासपुर जिले की ऐतिहासिक एवं आस्था की नगरी रतनपुर स्थित प्रसिद्ध माँ महामाया मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माँ के श्रीचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।

माँ महामाया के दर्शन उपरांत आकाश शर्मा ने कहा कि रतनपुर का यह शक्तिपीठ छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का प्रमुख केंद्र है। माँ के दरबार में पहुँचकर जो आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और दिव्य अनुभूति प्राप्त होती है, वह प्रत्येक श्रद्धालु के जीवन को नई प्रेरणा और शक्ति प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि माँ महामाया का आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे तथा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द के मार्ग पर अग्रसर हो। उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, किसानों की खुशहाली और प्रदेश के सर्वांगीण विकास की भी प्रार्थना की।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। सभी ने माँ महामाया के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
जय माँ महामाया। 🙏🚩

Post a Comment

0 Comments