ग्राम बनरसी में ₹6.50 लाख की लागत से निर्मित पटेल समाज भवन का पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया लोकार्पण....


भूमिपूजन से लोकार्पण तक… विकास की एक और सौगात

ग्राम बनरसी में ₹6.50 लाख की लागत से निर्मित पटेल समाज भवन का पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया लोकार्पण
आरंग। ग्राम बनरसी में विकास और सामाजिक एकजुटता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में ₹6.50 लाख की लागत से निर्मित पटेल समाज भवन का लोकार्पण पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया जी के द्वारा किया गया।

इस अवसर की खास बात यह रही कि जिस भवन का भूमिपूजन डॉ. शिवकुमार डहरिया जी ने अपने कार्यकाल के दौरान किया था, उसी भवन के पूर्ण होने पर आज उनके हाथों लोकार्पण हुआ। भूमिपूजन से लेकर लोकार्पण तक की यह यात्रा क्षेत्र के विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना को दर्शाती है।

लोकार्पण कार्यक्रम के साथ डॉ. शिवकुमार डहरिया जी ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. डहरिया जी ने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी ताकत और असली पूंजी है। सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन जनता से बना आत्मीय रिश्ता हमेशा कायम रहता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और समाज की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किए गए प्रयासों को हमेशा प्राथमिकता दी गई है और आगे भी जनता के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने पटेल समाज को नए भवन की बधाई देते हुए कहा कि यह भवन सामाजिक बैठकों, सामुदायिक आयोजनों एवं समाज के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उपयोगी साबित होगा और सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में पटेल समाज के अध्यक्ष गोपाल पटेल जी, उपाध्यक्ष पवन पटेल जी, सचिव नंदकुमार पटेल जी, कोषाध्यक्ष मोहन पटेल जी, ग्राम पंचायत बनरसी की सरपंच सुशीला ध्रुव जी, उपसरपंच संतोष पटेल जी, राज-पार प्रमुख जी, वेदप्रकाश पटेल जी, कृष्णा पटेल जी, फनेश्वर पटेल जी, जगदीश पटेल जी, नोहर पटेल जी, ईश्वर पटेल जी, बलराम पटेल जी, पंचुरामा पटेल जी, तुलसीराम पटेल जी, बाबूलाल पटेल जी, नीरा पटेल जी, सेवती पटेल जी, रेखा पटेल जी एवं प्रमिला देवी पटेल जी सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में धन्ना लाल साहू जी (मंडल अध्यक्ष), रूपेश कुमार साहू जी (सेक्टर अध्यक्ष), खेलू राम साहू जी (पूर्व सरपंच), अवध राम साहू जी, रामानंद साहू जी, भागुराम कन्नौजे जी, खिलावन धीवर जी, गौतम साहू जी, रमेश कुमार साहू जी, पुनीत जांगड़े जी, पुनीत टंडन जी, प्रेमलाल साहू जी, बुधेलाल लहरी जी, अंजू साहू जी, काजल साहू जी एवं उर्वशी साहू जी सहित ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

अंत में डॉ. शिवकुमार डहरिया जी ने कार्यक्रम में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए पटेल समाज के पदाधिकारियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम बनरसी के समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments