ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर गुलाबुद्दीन खान ने दी प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद....


ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर गुलाबुद्दीन खान ने दी प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद

रायपुर, 26 अगस्त 2026।
ईद मिलादुन्नबी ﷺ के पावन एवं मुबारक अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन उर्दू अकादमी के पूर्व सदस्य श्री गुलाबुद्दीन खान ने प्रदेशवासियों सहित मुस्लिम समाज के सभी लोगों को दिली मुबारकबाद एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

अपने शुभकामना संदेश में श्री गुलाबुद्दीन खान ने कहा कि पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद ﷺ की शिक्षाएँ पूरी मानवता को प्रेम, भाईचारे, इंसानियत, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। ईद मिलादुन्नबी का यह मुबारक अवसर हमें उनके बताए हुए नेक रास्ते पर चलने और समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सभी मिल-जुलकर समाज में अमन, मोहब्बत, सद्भाव और इंसानियत को बढ़ावा दें तथा एक-दूसरे की खुशियों में सहभागी बनें।

श्री खान ने इस अवसर पर दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह तआला सभी के जीवन में अमन, खुशहाली, बरकत और तरक्की अता फरमाए तथा प्रदेश में आपसी भाईचारा और सद्भाव हमेशा कायम रहे।

— गुलाबुद्दीन खान
पूर्व सदस्य, छत्तीसगढ़ शासन उर्दू अकादमी

Post a Comment

0 Comments