डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सिराथू में संभाली संगठन सृजन अभियान की कमान....


डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सिराथू में संभाली संगठन सृजन अभियान की कमान

पर्यवेक्षक के रूप में कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद, जिलाध्यक्ष चयन से लेकर संगठन की मजबूती तक लिया जमीनी फीडबैक

सिराथू, कौशांबी (उत्तर प्रदेश)।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया को संगठन सृजन अभियान में पर्यवेक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पर्यवेक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कौशांबी जिले के सिराथू ब्लॉक में पहुंचकर कांग्रेस संगठन के ब्लॉक, मंडल एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और देवतुल्य कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन सीधा संवाद किया।
इस दौरान डॉ. डहरिया ने विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ताओं से संगठन की जमीनी स्थिति को समझने का प्रयास किया तथा आगामी जिलाध्यक्ष के चयन, संगठनात्मक सक्रियता और पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से सीधे सुझाव एवं विचार लिए।

“संगठन का फैसला कार्यकर्ताओं की आवाज से मजबूत होगा”

संगठनात्मक संवाद के दौरान डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और समर्पण से खड़ा हुआ है। इसलिए संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जमीनी कार्यकर्ताओं की राय और अनुभव बेहद महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मूल उद्देश्य केवल पदों का गठन करना नहीं, बल्कि हर बूथ तक सक्रिय संगठन, हर कार्यकर्ता तक सीधा संवाद और जनता के बीच कांग्रेस की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करना है।

बूथ से जिला तक संगठन को मजबूत करने पर जोर

डॉ. डहरिया ने कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान संगठन को बूथ स्तर पर अधिक सक्रिय बनाने, युवाओं एवं नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव का लाभ लेने तथा आपसी समन्वय को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही मजबूत संघर्ष की नींव है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और संगठन का सच्चा प्रतिनिधि है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटें।

वन-टू-वन संवाद बना अभियान की खास पहचान

सिराथू में आयोजित वन-टू-वन संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं को अपनी बात सीधे पर्यवेक्षक डॉ. शिवकुमार डहरिया के समक्ष रखने का अवसर मिला। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, आगामी जिलाध्यक्ष के चयन, स्थानीय स्तर की संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की रणनीति को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

डॉ. डहरिया ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं एवं जमीनी फीडबैक को संगठनात्मक प्रक्रिया में उचित महत्व दिया जाएगा।

सिराथू में संगठन सृजन अभियान के तहत हुआ यह संवाद कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी अभियान को लेकर उत्साह, उमंग और सक्रियता देखने को मिली।

— जारी —

साकेत जांगड़े
राजनीतिक विश्लेषक
प्रमुख छत्तीसगढ़ समाचार

Post a Comment

0 Comments