करेंट की चपेट में आने से महिला घायल,डायल 112 की टीम में पहुचाया अस्पताल।
जांजगीर चांपा - ग्राम कुदरी की एक महिला को कूलर से करेंट लगने के कारण घायल हो गयी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम कुदरी निवासी लंबोदर प्रसाद सोनझरी पत्नी सरोजनी सोनझरी उम्र 25 वर्ष घर के काम कर रही तभी कूलर के करेंट के चपेट में आगयी औऱ घायल ही गयी,वही परिजनों में सूझबूझ दिखाते हु डायल 112 को सूचना दिया गया और मौके पर पहुँची 112 की टीम ने देरी न करते हुए परिजनों के कहे अनुसार चांपा के एनकेएच हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया,जहां उसका इलाज जारी है ।जिसमे चांपा के डायल 112 के आरक्षक विवेक सिंह,आयूब खान वा वाहन चालक सोहन कुमार का योगदान रहा।

0 Comments