*केंद्र की भाजपा सरकार बढ़ती मंहगाई को रोकने में पूरी तरह विफल है - किशन बघेल*
नवागढ़ युवा कांग्रेस के नेता किशन बघेल ने बढ़ती मंहगाई का घर पर ही विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि केंद्र में जब से भाजपा का सरकार यानी नरेंद्र मोदी की सरकार आई है , तब से डीजल, पेट्रोल ,खाद्य पदार्थों सहित सभी वस्तुओं के कीमतों में निरंतर वृद्धि होते जा रही है। तानाशाह,दंभी केंद्र की सरकार महंगाई रोक पाने में पूरी तरह विफल है। देश में बढ़ रही महंगाई के लिए मैं 56 इंची की छाती वाले नरेंद्र मोदी की सरकार को जिम्मेदार मानता हूं। इतना ही नही युवा नेता किशन बघेल ने यह भी कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार न जनता की सुनती है और न ही हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की सुनती है। सुनती है तो सिर्फ बड़े- बड़े उद्योगपतियो का। कभी - कभी तो मुझे ऐसा लगता है कि केंद्र की मोदी सरकार को जनताओ ने नही बल्कि सिर्फ उद्योग पतियो ने बनाया है और अपने लिए ही बनया है।मैं केंद्र मैं बैठे इस मोदी सरकार का घोर निंदा करता हूं। और महंगाई के विरोध में आज 5 जून 2021 को कांग्रेस द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन का मैं समर्थन करता हूं।

1 Comments
बहुत अच्छा भाई किसन
ReplyDelete